बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बीकानेर, 14 जून (हि.स.)। संभाग मुख्यालय के अम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर चश्मा उतार के ले गए।

जिला मिडिया संयोजक भाजपा बीकानेर मनीष सोनी के अनुसार केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए जिला कलेक्टर और आईजी बीकानेर से बात कर असामाजिक तत्वों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। साथ ही मेघवाल ने कहा बीकानेर जैसे शांत शहर छोटी काशी में इस तरह के अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। प्रशासन जल्द ही अपराधियों को पकड़ कड़ी सजा दे जिससे शहर में फिर कोई ऐसी हिमाकत ना करे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर