जौनपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर सपा ने लहराया जीत का परचम

जौनपुर दोनों लोकसभा सीटों पर सपा  ने लहराया अपना परचम लोकसभा सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा अपना प्रमाण पत्र लेते हुए

जौनपुर, 04 जून (हि.स.)। जनपद की लोकसभा सदर व मचलीशहर की मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संपन्न हई। दोनों लोकसभा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। सदर लोकसभा से उम्मीदवार इंडिया गठबंधन के बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कृपा शंकर सिंह को मात दिया तो वहीं, मछली शहर लोकसभा से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार प्रिया सरोज ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के वर्तमान सांसद बीपी सरोज को हराया है।

सपा प्रत्याशी बाबू सिंह को 5,09,130 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 4,09,795 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 1,56,588 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35,312 मतों से पराजित किया। प्रिया सरोज को 4,49,069 मत प्राप्त हुआ जबकि बीपी सरोज को 4,13,757 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 1,56,680 मत प्राप्त हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक/दिलीप

   

सम्बंधित खबर