अलवर में मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने दिए मैडल और डिग्री

alwaralwaralwaralwar

अलवर, 14 जून (हि.स.)। राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह को आयोजन शुक्रवार को हल्दीना स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल कलराज मिश्र ने की। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व वन मंत्री संजय शर्मा, सहित विश्वविद्यालय के कुलपति और डीन मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले पुलिसकर्मियों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इसके बाद राजयपाल ने संविधान पार्क का शुभारम्भ फीता काटकर किया। इसके बाद मुख्य समारोह का शुभारम्भ हुआ। राज्यपाल मिश्र ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मैडल और डिग्री दी गई।

इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि अलवर की पवित्र धरा पर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। अब यह आगे बढ़ने लगा है। विश्वविद्यालय में इस तरह के पाठ्यक्रम बनाएं ताकि युवाओं को अधिक रोजगार मिल सकें। बेरोजगार होने की बजाय रोजगार देने के लिए तैयार हो सकें। विश्वविद्यालय की विभिन्न शाखाओं में ऐसे अध्यापन हो कि युवा उद्योग धंधों लगाने की तरफ आगे बढ़ें। देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो।

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत निर्माण में उच्च शिक्षा में सुधार कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की है। इससे पहले भी हमारी शिक्षा का डंका बजा है। प्राचीन समय में भारत विश्व गुरु रहा हैं। पहले भी विश्वभर के लोग शिक्षा ग्रहण करने भारत आते थे। बौद्ध काल के विश्वविद्यालयों की अपनी अलग पहचान हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार आगे सफल होना है। समारोह में 2020-21 में विभिन्न संकाय के कुल 40 विद्यार्थी, 2021-22 के कुल 38 विद्यार्थी और सत्र 2022-23 के कुल 39 विद्यार्थियों को को मैडल और डिग्री दिए जाएंगे। इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, डॉ प्रियंका, सहायक कुलपति आशुतोष शर्मा, डीन पीसी कंबोडिया, डॉ रविकांत शर्मा, केएल मीणा, डॉ अनीता सोनी, डॉ हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संदीप

   

सम्बंधित खबर