भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करें पौधारोपण: भागीरथ चौधरी

जयपुर , 28 मई (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अपना योगदान दें।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में पौधारोपण का विशेष अभियान चलायेगा। जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय से मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के हाथों किया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, पाली जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़, भानूप्रताप जघीना, भाजपा टोंक मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर