सिरसा में गाय के साथ कुकर्म करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, मामला दर्ज

सिरसा, 14 जून (हि.स.)। सिरसा में एक युवक ने गाय के साथ कुकर्म किया है। लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को गांव रामपुरा बिश्रोईयां में एक युवक गाय के साथ कुकर्म कर रहा था। इस दौरान एक ग्रामीण यहां से गुजर रहा था। उक्त ग्रामीण गाय के साथ ये घिनौना कृत्य देख हैरान रहा गया और कुकर्म कर रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण ने शोर मचाया तो काफी ग्रामीण यहां आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की धुनाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी की शिनाख्त इसी गांव के रहने वाले वकील सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश डावर

   

सम्बंधित खबर