बैंडेल में वृद्ध महिला के घर डकैती

बैंडेल में वृद्ध महिला के घर डकैती

हुगली, 14 जून (हि.स.)। हुगली जिले के बैंडेल में शुक्रवार तड़के एक वृद्ध महिला के घर डकैती की घटना घटी। प्राप्त जानकारी के दौरान बैंडेल के नालडांगा इलाके की निवासी रेनू पाल (68) तकरीबन दो महीने बाद अपनी बेटी के घर मुंबई से अपने घर वापस लौटी थीं। शुक्रवार तड़के वह जल्दी उठी और बाथरूम गई। जब वे बाथरूम से बाहर निकलीं तो देखा कि उनके कमरे में चार लोग मौजूद थे। वृद्धा जब चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। हाथ-पैर बांध दिए और शरीर से सोने के गहने उतार लिए। फिर चाबी डकैतों ने चाबी से अलमारी खोली और रेनू देवी के पेंशन के 35 हजार रुपए लूट लिए। डकैत अपने साथ महिला साड़ी भी ले गए। ये घटनाक्रम करीब 45 मिनट तक चला।

रेनू देवी के मुताबिक, ''सभी की उम्र 22 से 24 साल के बीच थी। वे सभी नशे में थे। ''एक तो चोरी करके आकर सो गया।'' इतना ही नहीं, बदमाशों ने सामान लूटते हुए घर के बारे में भी पूछताछ की। एक डाकू ने रेनू देवी से पूछा, उसके पति की मृत्यु कब हुई? कैसे मरें?

पूरी घटना से रेनू सदमे में है। इसी बीच डकैतों के जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय/गंगा

   

सम्बंधित खबर