30 जून को जींद पहुंचेंगी सुनीता केजरीवाल: डा. सुशील गुप्ता

जींद, 15 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि 30 जून को सुनीता केजरीवाल जींद आएंगी। वे हरियाणा के 22 जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। जनता को आम आदमी पार्टी के कार्यों व प्रोग्राम से नीतियों से अवगत करवाएंगे। वे शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में हरियाणा की जनता बिजली में पानी के लिए तरस रही है। जींद की शहरों में गांव में तो हाहाकार मचा हुआ है और हालात बहुत गंभीर हो चुके हैं। बिजली की डिमांड बढ़ गई है। रोज-रोज के कट से जनता परेशान हो चुकी है इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए 20 प्रतिशत बिजली की डिमांड बड़ी है। जिसको सरकार पूरा करने में विफल रही है प्रदेश के किसानों का बुरा हाल है। ना ही तो उन्हें बिजली मिलती है ना ही पानी मिलता है और ना ही उचित खाद मिलता है। हरियाणा का किसान तो खून के आंसू रो रहा है।

उन्होंने कहा कि आप पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। एक-एक कार्यकर्ता सभी हरियाणा के लोकसभा अध्यक्ष सभी संगठन मंत्री और सभी जिला अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ता बड़ी मजबूती व नई ऊर्जा के साथ पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं और आगामी सुनीता केजरीवाल की 30 जून की रैली को सफल से सफलतम करके दिखाएंगे। हरियाणा की जनता बेसब्री से सुनीता केजरीवाल की इंतजार कर रही है पूरे देश के लोकसभा चुनाव के नतीजे से यह पता चलता है कि जनता बीजेपी की नीतियों के खिलाफत कर रही है।द्ध क्योंकि बीजेपी गोदी मीडिया के हाथों में खेल रही है। 400 पर का नारा खोखला साबित हुआ है और जनता को गुमराह साबित करने वाला हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर