महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का लगाया आरोप

मुरादाबाद, 15 जून (हि.स.)। जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मोहल्ले में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवक ने अपने परिजनों के साथ आकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की।

एसएसपी हेमराज मीणा को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बेंगलुरु में काम करने गया है। वह दो माह से बच्चों के साथ घर पर रह रही है। आरोप है कि 12 जून की रात को आठ बजे मोहल्ले का एक युवक उसके घर में घुस आया था। आरोपित पहले उसके साथ छेड़खानी करने लगा फिर आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपित युवक भाग गया। वहीं कुछ देर के बाद आरोपित अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गया और उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसके एक बच्चे को भी पीटा। महिला ने शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एसएसपी हेमराज मीणा को दिए प्रार्थनापत्र में कार्रवाई की गुहार लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/दिलीप

सम्बंधित खबर