सिरसा: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की: केडिया

सिरसा 15 जून (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हरियाणा प्रदेश प्रतिनिधि नवीन केडिया ने दावा किया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और उसके बाद प्रदेश विकास की डगर पर आगे बढ़ेगा। मौजूदा सरकार ने आम जनमानस को मूलभूत जरूरतों की पूर्ति के लिए भी तरसा दिया है।

नवीन केडिया ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी न मिलने के कारण लोग सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के दावों के विपरीत जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। ऐसे में जनता में भारी हाहाकार की स्थिति है। प्रदेश सरकार के खोखले दावों से जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की 10 में से 5 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराकर जनता ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव धरातल पर जनता की सेवा का काम किया है, इसीलिए कांग्रेस लोगों के दिलों में बसती है।

हिन्दुस्थान समाचार/रमेश डावर/सुमन

   

सम्बंधित खबर