दिल्ली में गहराते जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा, रविवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को पानी की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। इसको लेकर राजनीति भी गरमाती जा रही है। शनिवार को पानी की कमी को लेकर कांग्रेस की दिल्ली ईकाई ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस जल संकट के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी भी सड़क पर उतरेगी। रविवार को दिल्ली भाजपा की सभी जिला इकाइयां आम आदमी पार्टी सरकार के अपने-अपने जिलों के प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा जिला इकाई के विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मी नगर चौक पर शामिल होंगे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार में हमदर्द बिल्डिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, सांसद कमलजीत सहरावत पानी की टंकी, नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। सांसद योगेंद्र चंदोलिया नॉर्थ वेस्ट जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्टेट बैंक चौक, जहांगीरपुरी में करेंगे जबकि सांसद बंसुरी स्वराज डीजेबी ऑफिस सेक्टर 7, आर.के. पुरम में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। विधायक अजय महावर नॉर्थ ईस्ट जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 100 फीट रोड, बुराड़ी में करेंगे जबकि विधायक जितेंद्र महाजन नवीन शाहदरा जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्गापुरी चौक पर करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर