कानपुर : 04 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कानपुर,15 जून(हि.स.)। रावतपुर थाने की पुलिस टीम ने चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 04 लाख की चरस बरामद किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उन्नाव जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मिश्रा कालोनी निवासी छोटो उर्फ छुटक्के उर्फ साजन है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 480 ग्राम चरस बरामद किया है। बरामद की गई चरस की कीमत लगभग 4 लाख से अधिक की है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ कुल 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर