तालों भोला के जंगल से मिले शवों की हुई शिनाख्त

नाहन, 16 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय नाहन के समीप तालों भोला के जंगल से बरामद दोनों लड़का और लड़की के शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों नाबालिग जिला सिरमौर की पड़दूनी पंचायत के रहने वाले थे।

नाहन के समीप तालों भोला के जंगल से नाबालिग लड़का और लड़की के शव मिले थे। मटक माजरी निवासी 16 वर्षीय लड़का और पड़दूनी निवासी 15 वर्षीय लड़की के रूप में शिनाख्त हुई है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि लड़के के शव की शिनाख्त उसकी माता और लड़की के शव की शिनाख्त उसके मौसा ने की है। पुलिस के अनुसार लड़की की गुमशूदगी के बारे में पुलिस थाना माजरा में 6 जून को मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मेडिकल कालेज नाहन में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर