पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी

बाक्सा (असम), 16 जून (हि.स.)। बाक्सा जिला के शिमलागोरी पुलिस चौकी परिसर के चारों ओर का इलाका बाढ़ के पानी में डूब गया है। बाढ़ का पानी पुलिस चौकी के अंदर भी प्रवेश कर गया है। ज्ञात हो कि राज्य में पिछले कई दिनों से हल्की और भारी बरसात हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के अंदर आने-जाने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसके चलते पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है।

इस बीच पुलिस चौकी में किसी काम से आए लोग भी बाढ़ के पानी में फंस गये हैं। लोग अपने घर भी नहीं लौट पा रहे हैं। शिमलागुरी इलाके से पानी के निकलने का कोई रास्ता नहीं है, जिसके चलते पुलिस चौकी ही नहीं पूरे इलाके में बाढ़ का पानी भर गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर