बच्चू अंसारी हत्याकांड मामले में बारह नामजद के खिलाफ केस दर्ज, तीन भेजे गए जेल

अररिया,16 जून(हि.स.)। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 11 में 64 वर्षीय बच्चू अंसारी की पीट पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में बारह नामजद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।मृतक बच्चू अंसारी की पत्नी 55 वर्षीय साजरा खातून ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर वाजुद्दीन अंसारी,सिराज अंसारी,सरफराज अंसारी,अफरोज अंसारी,रसूल अंसारी,सबराज अंसारी,सद्दाम अंसारी, असहाब अंसारी, सदाब अंसारी, मुस्तजीर अंसारी, शाहरुख अंसारी, रईस अंसारी पर लाठी डंडा और फाइट मुक्का से पिटाई कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

मामले में फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।केस के अनुसंधानकर्ता स्वयं थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह हैं।इधर मामले में हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर