नहीं रहीं मानव उत्थान सेवा समिति की वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सुमरनी

हल्द्वानी, 16 जून (हि.स.)। मानव उत्थान सेवा समिति की वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज के श्री चरणों में जीवनभर अनुराग रखने वाली राम सुमरनी का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद ने दूरभाष पर शोक संदेश में कहा कि राम सुमरनी के निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ। वे सद्गुरुदेव महाराज जी से शोकाकुल परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान किए जाने की प्रार्थना करते हैं।

महात्मा प्रचारिका बाई ने आवास पर पहुंचकर सुमरनी के पार्थिव शरीर पर अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राम सुमरनी अम्मा सद्गुरुदेव के श्री चरणों से अटूट प्रेम रखती थीं। उनका संपूर्ण जीवन गुरु दरबार में सेवा करने में बीता। उनका निधन मानव उत्थान सेवा समिति के लिए अपूरणीय क्षति है।

राम सुमरनी का अंतिम संस्कार नगर के राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जहां उनकी बेटी कमलेश कुमारी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर