आजसू पार्टी ने शुरू की विस चुनाव की तैयारी, 22 को मनेगा बलिदान दिवस

पलामू, 17 जून (हि.स.)।आजसू पार्टी पलामू द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने सोमवार को मेदिनीनगर के होटल में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि आजसू पार्टी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। 22 जून स्थापना दिवस सभी विधानसभा क्षेत्र में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।

मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में 100-100 पौधे लगाएंगे। उसकी सुरक्षा की भी गारंटी कार्यकर्ता पर होगी। साथ ही 26 जून से 26 जुलाई तक आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का नवनिर्मित चूल्हा प्रमुखों का शपथ ग्रहण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुसैनाबाद विधानसभा के लिए कुशवाहा शिवपूजन मेहता, छतरपुर के लिए संजय रंजन सिंह, डालटनगंज के लिए चंद्रशेखर सिंह छोटू, विश्रामपुर के लिए अशोक महतो, पांकी के लिए इम्तियाज अहमद नजमी एवं विकेश शुक्ला को जिम्मेवारी दी गयी है।

केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों एवं नगर कमेटी के पिलर मेंबर एवं चूल्हा प्रमुखों की नियुक्ति करते हुए संगठन को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। 22 जून स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम राजा मेदिनी राय की प्रतिमा के समक्ष दुबियाखाड में किया जाएगा। इस विस क्षेत्र का नया राजनीतिक परिदृश्य खड़ा करने के लिए छात्रों नौजवानों को गोलबंद किया जाएगा। साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र से जितने भी प्रतिनिधि चुने गए हैं। सभी ने जनता को ठगने का काम किया है। आजसू पार्टी इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहेगी।

जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा ने बताया कि हजारों युवा को पार्टी के सदस्यता दिलाई जाएगी। यह युवा आजसू पार्टी के नेतृत्व में झारखंड के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेंगे, जिस प्रकार वर्तमान सरकार युवाओं को छलने का काम किया है, उसे लेकर युवाओं में काफी रोष है।

महिला जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि पूरे जिले में हर प्रखंड में अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में जोड़कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य अशोक महतो, जिला संगठन सचिव-शिव शंकर प्रसाद, राजीव रंजन तिवारी, ओम प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप

   

सम्बंधित खबर