दो चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाने में दर्ज चोरी मामले में हिमांशु बर्मन (20) और रूपम राभा (26) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से चुराई गई एक सोनी टीवी, कंबल, दो ई रिक्शा (एएस-25जीआर-6623 और एएस-25जीआर-6621) समेत अन्य सामाग्री बरामद किया गया है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों चोरों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर