राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

हल्द्वानी, 19 जून (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट (एडवोकेट) के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम राजपुरा में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी जी का आज 55वां जन्मदिन है और हम सब हल्द्वानी के कार्यकर्ता उनके सुखी जीवन की कामना करते हैं।

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि हम सब ईश्वर से राहुल गांधी के दीर्घायु निरोगी जीवन की कामना करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर