कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन समारोह आयोजित

सहरसा,19 जून (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पंडित राजेंद्र मिश्र कांग्रेस भवन में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष झा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष से प्रजातंत्र जिंदा रह सकता है। एआईसीसी सदस्य केशर कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक एवं मणिपुर से मुंबई तक की गयी उसने कांग्रेस पार्टी के आधार को पुनःमजबूत कर दिया।

सिंह ने कहा कि राहुल जी ने भारत के भारतीय प्रजातंत्र की आत्मा संविधान की रक्षा हेतु रक्षा हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर