वाहन की धक्के से हाथी का बच्चा घायल

जलपाईगुड़ी, 20 जून (हि.स.)। गाजलडोबा कैनाल रोड पर वाहन की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुरुवार तड़के घायल हाथी के बच्चे को स्थानीय लोगों ने मंतादारी के गेटबाजार अंतर्गत सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर मंतादारी बीट कार्यालय के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल हाथी के बच्चे को बरामद कर बंगाल सफारी ले गए।

दरअसल, फुलबाड़ी- गाजलडोबा कैनाल रोड के दोनों किनारों पर घने जंगल हैं। आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण वन्य जीव दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग के बैकुंठपुर डिवीजन के डीएफओ एम राजा ने बताया कि संभवत: रात में किसी बड़ी वाहन ने हाथी के बच्चे को टक्कर मार दी है। हाथी का इलाज बंगाल सफारी में चल रहा है। वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर