हिसार: वर्तमान में स्वस्थ रहने के लिए योगासन का महत्व सबसे अधिक: रणबीर गंगवा

बीमारियों से बनानी है दूरी तो नियमित योग है जरूरी

हिसार, 20 जून (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने आमजन से आह्वान किया है कि योग को एक दिन की औपचारिकता ना समझे और इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। वर्तमान में स्वस्थ रहने के लिए योगासन का महत्व सबसे अधिक है। यदि हम बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो इसके लिए हमें नियमित रूप से योगाभ्यास करना पड़ेगा। वे गुरुवार को भारत विकास परिषद् की केशव शाख द्वारा सक्टर 14 में आयोजित योगा शिविर का उद्घाटन करने उपरांत आए हुए नागरिकों को संबोधित कर रहे थे।

शिविर में उन्होंने योग साधकों के साथ योगासन भी किए और बताया कि योग उनके जीवन का अहम हिस्सा है। प्रातकाल योगासन उपरांत ही वे अपनी दिनचर्या आरंभ करते है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योगा कार्यक्रमों को लेकर जोरों तैयारियां की जा रही हैं। जिला के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार अंतराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का थीम स्वयं व समाज के लिए योग है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार में योगा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भारत विकास परिषद द्वारा द्वारा आयोजित योगा शिविर के लिए उन्होंने केशव शाखा के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि भारत देश में अनेक सामाजिक, सेवाभावी एवं सांस्कृतिक संगठन हैं। भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने अकेले ही भारतीय संस्कृति, धर्म और देश के गौरव की ध्वजा को पूरे विश्व में लहराया था। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर हमारा देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

   

सम्बंधित खबर