पहले चरण में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल की बढ़त

डिब्रूगढ़ (असम), 04 जून (हि.स.)। पूरे देश के साथ ही असम में भी लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। निवर्तमान केंद्रीय मंत्री तथा डिब्रूगढ़ के भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल पहले चरण के मतगणना में 2333 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23,706 वोट मिले हैं।

विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई से 2333 मतों से सोनोवाल आगे चल रहे हैं। लुरिनज्योति को 21373 वोट मिले हैं।

वहीं, आप उम्मीदवार मनोज धनवार को 3298 वोट मिले। नोटा में 1,069 वोट पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर