संविधान पार्क में कमियों के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन लोकार्पण स्थगित करने की मांग

जोधपुर, 20 जून (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में करीब दो करोड़ की लागत से बनवाए गए संविधान पार्क में रही कमियों के खिलाफ एबीवीपी ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन किया और इसका लोकार्पण स्थगित करने की मांग की।

दरअसल युवाओं में संवैधानिक जागरुकता बढ़ाने के विजन से राजभवन के निर्देश से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में करीब दो करोड़ की लागत से संविधान पार्क का निर्माण करवाया गया है। इसका लोकार्पण शुक्रवार को राज्यपाल व कुलाधिपति कलराज मिश्र के हाथों प्रस्तावित है। इधर इस संविधान पार्क में कई कमियां रही गई है। इन कमियों को लेकर एबीवीपी ने आज प्रदर्शन किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्तंभ पर मूल संविधान से संबंधित बड़ी खामियों के कारण संविधान का अपमान हो रहा है। इन खामियों पर विवि प्रशासन ने छह माह बाद भी कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि स्तंभ पर मूल अधिकारों को हिंदी में लिखने में भी त्रुटियां कर अर्थ का अनर्थ कर दिया। मूल अधिकारों की छह में से चौथे क्रम पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार के बजाय धार्मिक रवतंत्रता लिख दिया। इसी तरह से पांचवें क्रम पर संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार में संस्कृति के बजाय संरकति लिख दिया। इसी तरह की यहां कई गलतियां है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर