मंत्री बनकर पहली बार बीकानेर आए सुमित गोदारा

बीकानेर, 9 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान के कैबिनेट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष से आज पार्टी के कैबिनेट मंत्री का पद देकर सम्मान किया है। यह भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है यहां बूथ से निकले कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचते है। मंत्री बनकर पहली बार बीकानेर आए सुमित गोदारा ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता को पार्टी ने आज प्रदेश मुख्यमंत्री बनाया है इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता काम करे और काम का सम्मान हमेशा पार्टी ने दिया है।

इससे पहले गोदारा का जगह जगह स्वागत व सत्कार किया गया। भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में मंत्री सुमित गोदारा को बधाई देकर स्वागत किया गया। मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीलाल विश्नोई, चंपालाल गेदर, सत्यप्रकाश आचार्य सहित शहर व देहात के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर