पन्द्रह महीने से भोजन-पानी के बिना रहने का दावा

हरिद्वार, 20 जून (हि.स.)। नेपाल के ललितपुर निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके पास अलौकिक शक्ति है। वह 15 महीने से बिना खाए-पीये जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

नेपाल के ललितपुर निवासी राजेंद्र रेग्मी ने गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए दावा किया कि उन्हें अलौकिक शक्ति प्राप्त है और 15 महीने से वह बिना खाए-पीये जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 58 वर्षीय राजेंद्र रेग्मी ने दावा किया कि उनका शरीर विश्व के किसी भी अन्य व्यक्ति से पूरी तरह अलग है। उन्होंने अपने शरीर की जांच कराने की मांग भी की। राजेंद्र रेग्मी ने बताया कि उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तथा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भी निराहार रहने की शक्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं नेपाल सरकार उनके शरीर का डीआरडीओ में अनुसंधान कराए और उसे सार्वजनिक किया जाए। राजेंद्र रेग्मी ने कहा कि निराहार रहने की उनकी आलौकिक शक्ति के प्रमाण के लिए वह महीनों सीसीटीवी कैमरे के आगे बैठने के लिए तैयार हैं। जिसे भी उनकी शक्ति पर किसी भी प्रकार संदेेेह हो वह उनके शरीर की जांच करवा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर