अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा करेगी प्रदेश भर में योग शिविर का आयोजन

रायपुर, 20 जून (हि.स.)।भाजपा अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर, उपमुख्यमंत्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर में, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े साइंस कॉलेज रायपुर में, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर में, बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, कांकेर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुद में मंत्री दयालदास बघेल, कबीरधाम में मंत्री लखनलाल देवांगन, बलौदाबाजार में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, धमतरी में मंत्री टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, सरगुजा में सांसद चिन्तामणी महाराज, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सुकमा में सांसद महेश कश्यप, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहित पूरे मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में योग दिवस के दिन योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर