सूरत में विश्व योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने भाग लिया

सूरत, 21 जून (हि.स.)। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सूरत के ऐतिहासिक चौक किले में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भाग लिया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अपने सोबंधन में कहा कि योग हमारे जीवन को तनावमुक्त, स्वस्थ और आनंदमय बनाने का अद्वितीय साधन है। अपने जीवन को स्वस्थ, खुशहाल और सामंजस्यपूर्ण बनाने के इस पवित्र पथ पर आगे बढ़ें और अपने साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएं। योग शरीर के लिए व्यायाम और सांसों को नियंत्रित करने की एक प्रणाली है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण दुनिया के हर कोने में पहुंच गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/दधिबल

   

सम्बंधित खबर