नैनीताल में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश

नैनीताल, 21 जून (हि.स.)। सरोवरनगरी नैनीताल में मानसून पूर्व की बारिश होने लगी है। नगर में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। पहले 19 जून की शाम को और 20 जून की सुबह के बाद आज अपराह्न को नगर में एक-एक दौर की अच्छी बारिश हुई है। इससे नगर में तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज नगर में अधिकतम तापमान 25 एवं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर