रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री साय ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 22 जून (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य शासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और इस दौरान दोनों के मध्य सम-सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर