शहीद की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। निकटवर्ती करवड़ स्थित लूणावास गांव में एक शहीद की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। शहीद के पिता ने अज्ञात शख्स के खिलाफ करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि गांव लूणावास में शहीद लांस नायक भाखराराम की प्रतिमा लगी हुई है। वह आर्मी में सेवारत रहते शहीद हुए थे। उनके शहीद स्मारक पर रात को अज्ञात लोग पहुंचे और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। इसका पता शनिवार सुबह चलने पर पिता घेवरराम जाट वहां पहुंचे। इस बारे में शहीद भाखराराम के पिता घेवरराम जाट की तरफ से प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का केस दर्ज करवाया है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर