हरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस

हरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारीहरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारीहरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारीहरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारीहरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारीहरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारी

मुरादाबाद, 22 जून (हि.स.)। जिले के प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर तिगरी में हरे पेड़ काटने के मामले में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को नोटिस जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि नगर निगम द्वारा आए पत्र के आधार पर यह नोटिस जारी हुआ है।

विगत 14 मई को प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर तिगरी के बाहर लगे पिलखन और अमरूद के पेड़ों के कटवाने का वीडियो वारयल हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी नगर मनोज बोस द्वारा मामले की जांच के बाद दी गई रिपोर्ट में प्रभारी प्रधान अध्यापिका को दोषी पाया था।

रिपोर्ट के अनुसार प्रभारी प्रधान अध्यापिका के समक्ष ही पेड़ काटे गए थे। मामले में प्रधान अध्यापिका द्वारा पेड़ों की वजह से करंट आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन विद्युत तारों के प्लास्टिक कोटेड होने के कारण उनसे करंट आने की संभावना नगण्य थी। मामले में वह कोई साक्ष्य भी उपलब्ध नहीं करवा सकी थीं। बाद में वन विभाग ने मामले में एक व्यक्ति पर पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया था। नगर निगम के पत्र के अनुसार अवैध रूप से काटे गए पेड़ निगम की संपत्ति हैं और इनका स्वामित्व भी निगम का है।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/पवन

   

सम्बंधित खबर