उप्र के 9 जिलों में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

कानपुर, 25 जून (हि.स.)। मौसम विभाग ने कानपुर मंडल समेत 9 जनपदों में अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी, मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली के साथ वर्षा की चेतावनी जारी किया है। यह जानकारी मंगलवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया,कन्नौज, जालौन, इटावा, मैनपुरी और हरदोई क्षेत्र में मौसम विभाग ने मेघ गर्जन के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली तथा अचानक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलने की संभावना जतायी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर