आपातकाल पर संसद में निंदा प्रस्ताव पर बोले मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। आपातकाल के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निंदा प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन में आपातकाल की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।’ इस प्रस्ताव के लिए उन्हें धन्यवाद।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने उसी संविधान का गला घोंट दिया जिसके आधार पर उन्होंने पीएम बनने की शपथ ली थी। यह एक प्रकार से लोकतंत्र की हत्या करने का उनका प्रयास था। कांग्रेस के काले कारनामें को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व जो गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। देश को आज संविधान और आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन उसका चरित्र वही है। आज भी कांग्रेस का तानाशाही वाला रवैया है। आज भी उन्हें संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। कौन नहीं जानता कांग्रेस ने संविधान लागू होने के बाद से 2014 तक 75 बार संशोधन किए। कांग्रेस ने चुनी हुई लोकतांत्रिक राज्य सरकारों को 90 बार बर्खास्त किया’। कौन नहीं जानता कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए देश की अखण्डता से खिलवाड़ किया। कांग्रेस के काले कारनामों में से एक आपातकाल भी है। इसके बारे में वर्तमान पीढ़ी को बताने की जरूरत है। संसद में इस प्रस्ताव के पास होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई देता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर