आसमान के साफ होने से ठंड से मिलेगी राहत

कानपुर, 22 फरवरी(हि.स.)। अब उत्तर प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की शाम से प्रदेश में आसमान साफ हो जाएगा। लेकिन सुबह-शाम की सर्दी बनी रहेगी। ऐसे मौसम में बच्चे बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को सावधान रहना चाहिए।

यह जानकारी गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस. एन. सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार दिन से पश्चिमी सर्द हवाएं जो पहाड़ों से होकर आएंगी। वह अपना असर दिखा सकती हैं। जिससे दिन में हवाएं चलती रहेंगी, लेकिन फिर भी दिन का मौसम गर्म हो जाएगा। लेकिन सुबह-शाम की सर्दी अभी बनी रह सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर