बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर शहर में चलाया गया अभियान

किशनगंज,26जून(हि.स.)। बाल मजदूरी की रोकथाम को लेकर बुधवार को शहर में श्रम विभाग द्वारा सदर पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग के द्वारा शहर के हलीम चौक, लहरा चौक आदि स्थानों में विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी को लेकर जांच की गई। वही हलीम चौक के पास एक दुकान से बाल मजदूरी कर रहे एक बच्चे को मुक्त करवाया गया।

श्रम विभाग के अनुसार बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। पकड़े जाने पर जुर्माना का प्रावधान है। अभियान में श्रम विभाग के अलावे सदर पुलिस व अन्य संस्था भी शामिल थी।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर