ठाणे के होटल से देह व्यापर में लिप्त 3 विदेशी युवतियां रिहा ,1 थाईलैंड की महिला दलाल गिरफ्तार

मुंबई ,26 जून ( हि स ) | ठाणे पुलिस आयुक्त की क्राइम ब्रांच ने ठाणे शहर के एक प्रसिद्ध विट्स शरणम होटल से देह व्यापार में लिप्त तीन विदेशी थाईलैंड की युवतियों को 21 जून 2024 को मुक्त कराया है |

ठाणे पुलिस के क्राइम ब्रांच के उपायुक्त शिवराज पाटील ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की मानव तस्करी प्रतिबंधक शाखा के पुलिस निरीक्षक चेतन चौधरी को एक सामाजिक कार्यकर्त्ता बिनु वर्गीस से ज्ञात हुआ था कि ठाणे शहर के प्रसिद्ध विट्स शरणम होटल में देह व्यापार के लिए विदेशी युवतियां लाई गई हैं | ठाणे पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच ने 21 जून 2024 को शाम सवा चार बजे के दरम्यान होटल में छापा मारकर थाईलैंड से लाई गई युवतियों को रिहा कराया गया है | ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने थाईलैंड थाईलैंड की महिला दलाल 44 वर्षीय मिस सलिका यूडोम वबंगलाब निवासी जि बावा सकोना नाकोना प्रोव्हिस थाइलैंड को गिरफ्तार किया है | थाईलैंड की देह व्यापार से जुडी महिला दलाल सालिका यूडोम वबनगलब के विरुद्ध ठाणे शहर के वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है | पुलिस ने इस दलाल महिला के साथ थाईलैंड की ही 36 वर्षीय मिस पियादा बुना किम्पा को भी गिरफ्तार किया है |

बताया जाता है कि क्राइम पुलिस ने उक्त देह व्यापार कराने वाली महिला दलाल को फर्जी आधार कार्ड तथा पेन कार्ड उपलब्ध कराने वाले यमन देश का पासपोर्ट धारक बागड़ी अब्दुल्लाह को भी 25 जून को पुणे से गिरफ्तार किया है | यह गिरफ्तार आरोपी जो कि भारत देश का नागरिक नहीं है इसकी यमन देश का पासपोर्ट तथा वीसा की अवधि समाप्त हो गई थी | इसके बाद बागड़ी अब्दुल्लाह ने भारत देश का नकली आधार कार्ड तथा पेन कार्ड भी बनवाया था | ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विदेशी दलालों को किस गिरोह ने नकली आधार कार्ड तथा पेन कार्ड उपलब्ध कराये थे |

हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र

   

सम्बंधित खबर