भीषण सड़क दुर्घटना में सात घायल

अलीपुरद्वार, 27 जून (हि.स.)। भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोग घायल हो गए है। घटना गुरुवार दोपहर मदारीहाट चौपथी इलाके की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मदारीहाट चौपथी पर ट्रैफिक सिग्नल की अनदेखी कर एक बोलेरो तेज़ रफ्तार से पार हो रही थी। तभी बोलेरो सामने एक के बाद एक तीन टोटो और एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ भाग गया। इधर, स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर मदारीहाट अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पाकर मदारीहाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। मदारीहाट थाने की पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर