मोगरा के कुश वन में लगी आग

मोगरा के कुश वन में लगी आग

हुगली, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले में मोगरा थाना अंतर्गत हुसैनाबाद इलाके में नई ब्रिज के निकट कुश वन में शनिवार को आग लग गई। आग ने तत्काल विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आकाश छूने लगी। धुंआ का अंबार चारों तरफ फैल गया। जंगल के आसपास की मकान और दुकान थी। वहां के लोगों में दहशत फैल गई। खबर पाकर दमकल की एक इंजन से आधा घंटा के प्रयास में आग पर नियंत्रण पा लिया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल एक इंजन और अपनी दमकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग से कुश वन जल रहा था। उनकी टीम ने आधा घंटा के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर