रायबरेली : शौचालय की दीवार ढहने से किशोर की मौत

रायबरेली, 29 जून(हि.स.)। नवनिर्मित शौचालय की एक दीवार ढहने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बछरावां थाना क्षेत्र के भूप खेड़ा मजरे कुर्री गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में कुछ पानी का रिसाव हो रहा था। किशोर शौचालय के टैंक से बरसात के भरे पानी को हटाने गया था। इस दौरान दीवार धंस गई और किशोर दब गया। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन किशोर की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक किशोर के शव को चार घंटे बाद बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला भी मौक पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।बछरावां थानाध्यक्ष के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/राजेश

   

सम्बंधित खबर