वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद

कामरूप (असम), 01 जुलाई (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया रेलवे स्टेशन से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रंगिया रेलवे स्टेशन के लिफ्ट के नीचे एक वृद्ध व्यक्ति (55) का शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है।

मृतक पीला और सफेद रंग का हाफ शर्ट और खाकी रंग का फुल पैंट पान रखा था। चश्मदीदों की माने तो मृतक रविवार को स्टेशन परिसर में घूमता हुआ पाया गया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर