मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को 'सीए डे' की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 30 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक जुलाई ’सीए डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सीए से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर