प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 01 (हि.स.)। जिले के मानधाता थाना क्षेत्र में रविवार देररात पुलिस की बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी बीरापुर निवासी राजेश सिंह के घर पर चुनावी खुन्नस में धावा बोलकर बाइक सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली राजेश सिंह व उनकी पत्नी गीता देवी के पैर में लगी थी। पिता को बचाने दौड़े बेटे रोहन सिंह के ऊपर हमलावरों ने राड से प्रहार कर घायल किया था। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद वह 10 - 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तलाश में जुटी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि मानधाता पुलिस और स्वाट टीम रविवार रात 12 गजेहड़ी पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच घटना में शामिल आरोपी अंतरराज्यीय बदमाश जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय नाहर राय गांव निवासी आरोपी वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव और उसके एक साथी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे।

पीछा करने पर पुलिस टीम के ऊपर उन्होंने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वीरेंद्र बच्चा यादव के पैर में गोली लग गई,जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। गोली लगने से घायल वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। थानाध्यक्ष मानधाता सुभाष यादव ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बच्चा यादव के खिलाफ जेठवारा, मानधाता थाने के अलावा अन्य राज्य में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ दीपेन्द्र

/दीपक/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर