इतिहास के पन्नों में 02 जुलाईः लंदन में हिटलर के बमों की बौछार, भारत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गिरफ्तार

देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंग्रेजों के सबसे दुश्मन भारत के महान क्रांतिवीर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के लिए खास है। साल 1940 में हिटलर ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। हिटलर के लड़ाकू विमान लंदन पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहे थे। ब्रिटिश सरकार ने सुभाष चंद्र बोस को कलकत्ता की प्रेसिडेंसी जेल में कैद कर रखा था। उनपर देशद्रोह और विद्रोह भड़काने का आरोप लगा। अंग्रेज सरकार ने बोस को 02 जुलाई, 1940 को गिरफ्तार किया था। आखिर अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से भारत मां को आजाद करने का सपना देखकर नेताजी कब तक कैद में रहते। उन्होंने 29 नवंबर, 1940 को अपनी गिरफ्तारी के विरोध में जेल में अनशन शुरू कर दिया। जेल में उनकी हालत बिगड़ने लगी तो एक सप्ताह बाद 05 दिसंबर को गवर्नर जॉन हरबर्ट ने एक एंबुलेंस से बोस को उनके घर (38/2 एल्गिन रोड) भिजवा दिया ताकि अंग्रेज सरकार पर यह आरोप न लगे कि उनकी जेल में बोस की मौत हो गई। हरबर्ट का इरादा था कि जैसे ही बोस की सेहत में सुधार होगा उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद बोस अंग्रेजों को चकमा देखकर भारत से भाग गए।

अगले साल 27 जनवरी को एक स्थानीय अदालत में सुभाष के खिलाफ एक मुकदमे की सुनवाई होनी थी। कहते हैं कि परिवार ने यह तय किया गया कि उसी दिन अदालत को बताया जाएगा कि सुभाष का घर में कहीं पता नहीं है। सुभाष के दो भतीजों ने पुलिस को खबर दी कि वह घर से गायब हो गए हैं। 27 जनवरी को सुभाष के गायब होने की खबर सबसे पहले आनंद बाजार पत्रिका और हिंदुस्तान हेरल्ड में छपी। इसके बाद उसे रॉयटर्स ने प्रसारित किया। इस तरह यह खबर पूरी दुनिया में फैल गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1306ः अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा दुर्ग पर आक्रमण किया। तब दुर्ग पर कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव का कब्जा था।

1777ः अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा समाप्त।

1881ः अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जेम्स ए गारफील्ड को वाशिंगटन डीसी के बोटालिमोर और पोटोमैक रेलरोड स्टेशन पर गोली मारी गई।

1897ः इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।

1911ः अमेरिका ने कोलंबिया के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।

1916ः भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना।

1937ः एविएशन के अग्रणी एमेलिया इयरहार्ट और नाविक फ्रेड नोनान्डिसिस ने एसाइक्यूमिनेविजनल फ्लाइट बनाने के प्रयास के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरी।

1940ः ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।

1950ः मानसिक रूप से बीमार बौद्ध भिक्षु ने किंकाकू-जी में गोल्डन पैवेलियन में आग लगा दी। यह स्थान अब जापान में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

1972ः भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तब के प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच शिमला संधि पर हस्ताक्षर।

1983ः स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1985ःआंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1990ः सऊदी अरब में मक्का के मीना में भगदड़। 1,426 हजयात्रियों की मौत।

1999ः कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने संयुक्त हमला किया।

2002ः स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004ः भारत और पाकिस्तान के तत्कालीन विदेशमंत्रियों ने जकार्ता में बातचीत की।

2004ः छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

2006ः इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने पद छोड़ा।

2010ः कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत।

2015ः फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत।

जन्म

1893ः आंध्र प्रदेश के प्रथम राज्यपाल चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी।

1948ः प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा।

1954ः भारत के प्रसिद्ध पार्श्वगायक मोहम्मद अजीज।

1983ः भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई।

निधन

1934ः भारत के महान क्रांतिकारी असित भट्टाचार्य।

1950ः स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक यूसुफ मेहरअली।

1961ः अमेरिकी साहित्यकार और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर