सिरमौर जिला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर्यटकों से हो रहा गुलजार

नाहन, 01 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर जिला का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल श्री रेणुकाजी इन दिनों पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटक स्थल बनकर उभरा है। विशेषकर यहां पर प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक पवित्र झील मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती है। रेणुका झील के साथ भगवान परशुराम तालाब भी लोगो को बहुत भाता है। यहां पर झील में स्नान ,बोटिंग सुविधा होने से पर्यटकों का यहां पर ताँता लगा हुआ है।

श्री रेणुकाजी में इन दिनों चंडीगढ़,पंचकूला ,देहरादून सहित कई राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं और रेणुका जी के नैसर्गिक वातावरण में शांति का अनुभव कर रहे हैं।

रेणुकाजी में पवित्र झील की स्वछता ,व् यहां पर दिशा बोधक बोर्ड इत्यादि होने से पर्यटकों को जहां सुविधा मिलती है वहीं उनका आना भी सफल हो जाता है। यहां पर प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद, झील में स्नान के बाद लोग यहां पर प्रकृति का आनंद लेते हैं।

हरियाणा के पर्यटकों राहुल, संजीव और अमित ने बतायाकि यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पड़ा है और यहां पर आत्मिक शांति मिलती है इसके साथ ही पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं भी यहां पर उपलब्ध हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर