भाजपा विधायक ने पौधा लगाकर वन्य महोत्सव का शुभारंभ किया

- महोत्सव के अंतर्गत मथुरा रोड पर रोपे गए विभिन्न प्रजाति के पौधे

हाथरस, 01 जुलाई (हि.स.)। जनपद में भाजपा विधायक गुड्डू चौधरी ने मथुरा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान स्थित उद्यान में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव की शुरुआत पौध रोपण कर किया। इस अवसर पर वन विभाग अफसर उपस्थित रहे।

विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण का संतुलन तो बनेगा ही साथ ही साथ उससे होने वाली कठिनाइयां भी कम होंगी। पेड़ों से ही वर्षा होती है और प्रदूषण कम होता है।

वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। अफसरों ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आंवला, शीशम, नीम, अर्जन, शहतूत, अनार, कंजी सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपे गए।

इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी केशव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित मोहन गौड़, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश कुमार, वन दरोगा आत्म प्रकाश, वन दरोगा राम प्रकाश सिंह ने भी विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। इस दौरान रविंद्र सिंह वनरक्षक, सुनील कुमार दीक्षित, पप्पू चौधरी, कमलकांत आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/मदन मोहन/राजेश

   

सम्बंधित खबर