ससुराल पर डायन बताकर गृहिणी की पिटाई का आरोप, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 02 जुलाई (हि.स.)। ससुराल वालों द्वारा डायन बताकर गृहिणी की पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से मंगलवार को सामने आई है। हालांकि की घटना की शिकायत के बाद तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम रानी सोरेन, बच्चा सोरेन और हिरामुनी सोरेन है। सूत्रों के अनुसार, फांसीदेवा के जजटोला में बाचामनी टुकू की शादी हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी पति का देहांत हो गया। 26 जून को गृहिणी को उसके ससुराल वालों ने डायन बताकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गृहिणी को उसके भाई के घर छोड़ दिया। इसके बाद गृहिणी के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए।

इलाज के बाद गृहिणी ने परिवार को बताया कि ससुराल वालों ने उसे डायन बताकर उसे बुरी तरह पिटाई की है। जिसके बाद महिला के भाई ने फांसीदेवा थाने में एक सोमवार को एक लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गृहिणी के ससुराल से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सामने आने पर महिला के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने गृहिणी को इंसाफ दिलाने के लिए फांसीदेवा थाने की पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर