राहुल गांधी की हिन्दू विरोधी मानसिकता उजागर : राजेन्द्र मिश्र

-तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की पहचान रही : राजेन्द्र मिश्र

प्रयागराज, 01 जुलाई (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य पर अक्रोश एवं विरोध प्रकट करते हुए कहा कि राहुल गांधी की हिन्दू विरोधी मानसिकता आज देश के सामने उजागर हो गई है। तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस की पहचान रही है। हमेशा से इस पार्टी ने हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दू समाज के बारे में दिए गए वक्तव्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा करते हुए कड़ा विरोध जताया है। संसद में पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके इस बयान को गम्भीर बताया। महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने राहुल गांधी को हिन्दू समाज से माफी मांगने को कहा।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि ये वही पार्टी है जिसने हिन्दुओं के अराध्य भगवान श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाया, रामसेतु पर प्रश्न खड़ा किया और अब हिन्दू समाज का अपमान ये कहते हुए किया ‘जो अपने को हिन्दू कहते हैं वे हिंसा करते हैं’ ये बयान घोर निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के बयान पर विरोध जताया इससे स्पष्ट है की कांग्रेस की मानसिकता किस कदर हिन्दू विरोधी है।

विरोध जताने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, राजेश गोंड, शिवा त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र, आनंद दुबे, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नवाब खान, नटवर लाल भारती, रमेश पासी, आनंद जायसवाल, कुलदीप मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

--बंगाल में महिला की बर्बर पिटाई सरकार हुई बेनकाब

पश्चिम बंगाल में अभी कुछ दिन पहले महिला मोर्चा नेत्री की निःवस्त्र पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर सरेआम एक महिला की बर्बर पिटाई का दर्दनाक मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ममता सरकार में अत्याचार की पराकाष्ठा बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के साथ आए दिन हो रही बर्बरता और उसमें टीएमसी समर्थकों का नाम आना ये ममता बनर्जी सरकार को बेनकाब करने के लिए काफी है। जिस तरह से सोशल मीडिया पर बंगाल में महिला की पिटाई का दृश्य देखा जा रहा है वो बेहद दर्दनाक है।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर