गर्मी की छुट्टियों में गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 1.35 करोड़ से अधिक पर्यटक आए

पर्यटक

- पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष सैलानियों की संख्या 17 प्रतिशत बढ़ी

गांधीनगर, 03 जुलाई (हि.स.)। देश-विदेश के सैलानियों में गुजरात के पर्यटन क्षेत्रों के प्रति अनूठा आकर्षण है। इस वर्ष गर्मी की छुट्टियों के दौरान यानी 1 अप्रैल से 10 जून तक राज्य के 12 पर्यटक स्थलों एवं यात्राधामों में 1.35 करोड़ से अधिक पर्यटक आए। वर्ष 2023 के अप्रैल तथा मई महीनों में 1.14 करोड़ पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचे थे, इसलिए इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

गुजरात के पर्यटन क्षेत्र को विश्व स्तर पर ले जाने तथा पर्यटकों के अनुभव को अभूतपूर्व बनाने के लिए विभिन्न ढांचागत सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसलिए बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य के अनूठे सौंदर्य एवं विविधता का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू), अटल ब्रिज, रिवरफ्रंट-फ्लॉवर पार्क, कांकरिया तालाब, सोमनाथ मंदिर, पावागढ मंदिर, द्वारका मंदिर, साइंस सिटी-अहमदाबाद, वडनगर, गीर तथा देवळिया सफारी एवं अहमदाबाद मेट्रो रेल जैसे प्रसिद्ध आकर्षक पर्यटन स्थलों का आनंद उठाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

गर्मी की छुट्टियों में गुजरात के 12 पर्यटन स्थलों पर आये यात्रियों की संख्या

क्रम पर्यटन स्थल अप्रैल-23 अप्रैल-24 मई-23 मई-24

1 स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 158605 176942 185989 266835

2 अटल ब्रिज 209218 184924 264956 241581

3 रिवरफ्रंट-फ्लॉवर पार्क 14965 38538 14718 16548

4 कांकरिया तालाब 517438 534639 664400 575987

5 पावागढ मंदिर 647712 678508 523307 533281

6 अंबाजी मंदिर 518464 947714 648890 927423

7 साइंस सिटी-अहमदाबाद 79984 87010 127568 108408

8 वडनगर 31247 41302 33341 35152

9 सोमनाथ मंदिर 762558 564676 1018113 924585

10 द्वारका मंदिर 658403 527378 657606 1103110

11 गीर और देवळिया सफारी 68580 55998 116011 106935

12 अहमदाबाद मेट्रो 1563501 2306591 2005374 2547534

कुल 5230675 6144220 6260273 7387379

अहमदाबाद पर्यटकों का हॉट फेवरेट डेस्टिनेशन

‘खुशबू गुजरात की’ का लुत्फ उठाने आने वाले पर्यटकों में हेरिटेज सिटी अहमदाबाद सबसे पसंदीदा स्थल बना है। वर्ष 2023-24 में पर्यटकों की संख्या के मामले में अहमदाबाद सबसे पसंदीदा स्थल और जिला रहा है।

टॉप 10 जिले (वर्ष 2023-24) टॉप 10 पर्यटन स्थल (वर्ष 2023-24)

क्रम जिला पर्यटकों की संख्या (लाख में) क्रम पर्यटन स्थल पर्यटकों की संख्या (लाख में)

1 अहमदाबाद 426.96 1 अहमदाबाद शहर 225.8

2 बनासकाँठा 185.21 2 अंबाजी मंदिर 164.6

3 गीर सोमनाथ 139.43 3 सोमनाथ मंदिर 97.93

4 देवभूमि द्वारका 138.29 4 द्वारका मंदिर 83.54

5 पंचमहाल 104.43 5 कांकरिया तालाब 79.67

6 सूरत 83.64 6 पावागढ 76.66

7 मेहसाणा 83.21 7 सूरत शहर 62.31

8 कच्छ 75.21 8 साबरमती-रिवरफ्रंट 44.76

9 जूनागढ 66.07 9 एसओयू-एकतानगर 43.53

10 वडोदरा 57.7 10 डाकोर 34.22

पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए बजट में 2077 करोड़ रुपये का आवंटन

राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए तथा सम्बद्ध गतिविधियों को गति देकर, रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। गुजरात आने वाले पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2024-25 में पर्यटन प्रभाग को 2077 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जिससे आकर्षक पर्यटन स्थलों, धार्मिक, सांस्कृतिक व एडवेंचर टूरिज्म आकर्षणों और इको टूरिज्म का विकास किया जाएगा।

जी-20 बैठकों के आयोजन से राज्य के पर्यटन आकर्षण दुनियाभर में पहुंचे

हाल ही में भारत की मेजबानी में आयोजित हुई जी-20 बैठकों का एक दौर गुजरात में भी हुआ था। राज्य सरकार ने कच्छ के धोरडो तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों पर जी-20 बैठकों का सफलतापूर्वक आयोजन कर, जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को राज्य की समृद्ध विरासतों से परिचित कराया था। जी-20 प्रतिनिधियों ने धोळावीरा, मोढेरा स्थित सूर्य मंदिर, अहमदाबाद की ऐतिहासिक विरासत, गिफ्ट सिटी तथा दांडी कुटीर आदि आकर्षणों की मुलाकात कर उनकी सराहना की थी। प्राचीन नगरों की मुलाकात उउनके लिए एक अविस्मरणी स्मृति बनी और उनकी प्रतिक्रियाओं में उन्होंने कहा था कि ये समग्र विश्व की धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संजो कर रखना आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनीत

   

सम्बंधित खबर