भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का किया कार्य : आशा नौटियाल

-भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष मतदान की अपील की

गोपेश्वर, 03 जुलाई (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी में बुधवार को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी के समर्थन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने शिरक्कत की। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की आजीविका बढ़ाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील की। उन्हाेंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को इस क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। हम सभी को उन्हें अपना आशीर्वाद देना है।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के प्रगति का कार्य किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। राज्य सरकार आंगनबाड़ी के बच्चों को महालक्ष्मी किट देने का भी काम कर रही है। सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर