राजगढ़ः महिला ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़, 4 जुलाई (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटराबिहार में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने रिश्ते में लगने वाले जीजा पर जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम कोटराबिहार निवासी 26 वर्षीय महिला ने बताया कि 2 जुलाई को घर में मानता का कार्यक्रम था, जिसमें जीजा बनवारी पुत्र रामलाल अहिरवार निवासी चोरखेड़ी थाना बोड़ा शामिल होने पहुंचा था, जिसने रात्रि में कमरे में घुसकर जबरन गलत काम किया, चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 64(2)एफ बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर